फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman going by e rickshaw was snatched in broad daylight

Prayagraj News: ई रिक्शा से जा रही महिला से दिनदहाड़े छिनैती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman going by e rickshaw was snatched in broad daylight
खुल्दाबाद में ई रिक्शा से जा रही सूफिया (32) से दिनदहाड़े बैग छीन लिया गया। बाइकसवार दो बदमाश उससे नकदी व मोबाइल से भरा बैग छीनकर भाग निकले। पुलिस देर रात तक तलाश में लगी रही लेकिन उनका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

घटना अटाला में पेट्रोल पंप के पास हुई। मेहंदौरी निवासी सूफिया का मायका दरियाबाद में है। शाम पांच बजे के करीब वह ई रिक्शा से मायके जा रही थी। अभी वह अटाला पेट्रोल टंकी के पास पहुंची थी कि तभी बाइकसवार दो बदमाश पीछे से आए और बाइक साइड में लगा दी। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने सूफिया के हाथ से बैग छीन लिया और फिर अपने साथी संग भाग निकला। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के सहारे तलाश में जुटी रही लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश रहा। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां दिन भर बाइकसवार फर्राटा भरते हैं। शाम होते ही अराजकतत्व भी जुटने लगते हैं। यहां तक कि वह गलियाें में भी बहुत तेज गति से बाइक चलाते हैं जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इस संबंध में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती। उधर एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed