फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman gang raped in Pratapgarh court worker in custody

प्रतापगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में न्यायालय कर्मी

Mon, 26 Oct 2020 10:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Woman gang raped in Pratapgarh court worker in custody
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
प्रतापगढ़ शहर की कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के पति ने न्यायालय कर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसे रविवार रात जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसके परिजन हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी पूर्वी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी न्यायालयकर्मी को हिरासत में ले लिया है। शहर स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला दस दिन पहले अपने मायके गई थी। पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार रात वह शौच के लिए खेत तरफ गई थी। 
विज्ञापन


काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी। इस पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान वह एक पपिंगसेट के कमरे में मिली। न्यायालय कर्मी अतुल पांडेय ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और धमकाते हुए चला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की हालत खराब देख उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। प्रकरण की छानबीन के बाद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया। अस्पताल में पीड़िता हंगामा करती रही। 

पहले पीड़िता का पति अतुल पांडेय के अलावा तीन और लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाता रहा। हालांकि तहरीर में उसने केवल अतुल को ही नामजद किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़िता के साथ पांच साल पहले हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
न्यायालय कर्मी अतुल पांडेय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के साथ करीब पांच साल भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। महिला आयोग के निर्देश पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली में जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच द्वारा अभी की जा रही है।

इस मामले में एक तांत्रिक समेत चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। कुछ आरोपियों ने न्यायालय से स्थगन आदेश ले रखा है। पीड़िता का आरोप था कि कुछ लोग उसे प्रयागराज समेत दूसरी जगहों पर होटलों में ले गए और बलात्कार किया था। उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पति-पत्नी आंदोलन भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed