{"_id":"60b5269e10d92817956a52f0","slug":"woman-found-with-eight-month-old-baby-in-howrah-with-the-help-of-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की मदद से हावड़ा में आठ माह के बच्चे के साथ मिली महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की मदद से हावड़ा में आठ माह के बच्चे के साथ मिली महिला
Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
हावड़ा ब्रिज
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में पुलिस की यूनिफार्म बनाने वाले किंग्स टेलर के इश्तियाक अहमद की बहन और उसके आठ माह की बच्ची को आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से हावड़ा स्टेशन पर ढूंढा है। आरपीएफ के एसआई अमित द्विवेदी को इश्तियाक ने सूचना दी कि उसकी बहन शायरा बानो अपने आठ माह के बच्चे को लेकर ससुराल वालों से नाराज होकर खड़गपुर स्टेशन से रविवार 29 मई को हावड़ा की ट्रेन में बैठ गई। सूचना पर एसआई ने हावड़ा और खड़गपुर आरपीएफ को इसकी सूचना भेजी।
खड़गपुर में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सूचना दी गई कि महिला वहां से हावड़ा की ओर गई है। खास बात यह रही कि महिला खड़गपुर में बुर्का पहने हुई थी, जबकि हावड़ा में उतरने से पहले उसने अपना बुर्का उतार दिया था। इस वजह से हावड़ा आरपीएफ को उसे ढूंढने में परेशानी हुई लेकिन गोद में बच्चा देख कर वहां उससे आरपीएफ ने पूछताछ की । इसके बाद जीआरपी हावड़ा के सहयोग से उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस मामले में प्रयागराज आरपीएफ की सक्रियता की स्थानीय अफसरों ने सराहना की।