फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman forced to sit in car at gunpoint, six including husband named

Prayagraj : असलहे के बल पर महिला को जबरन गाड़ी में बैठाया, पति समेत छह नामजद

Sun, 18 Aug 2024 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 08:32 PM IST
सार

युवकों के हाथ में असलहे भी दिख रहे हैं। बाद में इस मामले में महिला के भाई सुनील कुमार ने महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Woman forced to sit in car at gunpoint, six including husband named
महिला को जबरन घसीटने का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत के पूरेगोबई गांव में राइफल सटाकर महिला व उसके ढाई साल के बेटे को गाड़ी में खींच ले जाने केे मामले में पति समेत छह को नामजद किया गया है। कुछ अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं। महिला व आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


भदोही स्थित ससुराल में छापा भी मारा गया लेकिन आरोपी नहीं मिले। उधर घटना का वीडियाे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है। यहां की रहने वाली सुषमा साेनी व उसके मासूम बेटे को उसका पति मुकेश सोनी कुछ अन्य लोगों के साथ राइफल से लैस होकर बाल पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर अगवा कर ले गया था। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मचा।
विज्ञापन















इसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी सुनील व उसके साथ कुछ लोग असलहाें से लैस होकर चारपहिया से पहुंचते हैं। इसके बाद सरेआम सुषमा को बाल पकड़कर सुनील गाड़ी में खींच ले जाता है। इस दौरान बेटी को बचाने पहुंची मां व उसके भाई को असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी पीछे धकेल देते हैं। बीचबचाव को पहुंचे कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत छह नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। दो टीमें भी गठित की गईं जिसमें से एक ने रात में ही आरोपी के भदोही जनपद के औराई स्थित घर पर दबिश दी लेकिन वहां न आरोपी और न ही पीड़िता मिली।

मौके से आरोपी पति के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की बरामदगी के लिए देर रात तक अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जाती रही। सुनील ने यह भी बताया कि मुकेश सेवानिवृत्त फौजी है। आरोपियों में उसके अलावा मंगला देवी, मातादान, गणेश सेठ, साहबलाल, मलीक व अन्य अज्ञात शामिल हैं।

महिला के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गई है। मामले में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पीड़िता की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। - अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर

तीन गाड़ियों से आए थे आरोपी

पीड़िता के भाई सुनील कुमार ने बताया कि बहन की शादी 2020 में मुकेश निवासी ग्राम महराजगंज कंसापुर थाना औराई जिला भदोही के साथ की थी। बहन के पहले पति कमलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और मुकेश की भी पहली पत्नी का निधन हो चुका था। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार चार लाख रुपये खर्च किए लेकिन लगातार बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

15 अगस्त को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद वह मायके चली आई। शनिवार को दोपहर एक बजे तीन गाडियों में आरोपी आए और घर में घुसकर गालीगलौज करते बहन को पीटते हुए गाड़ी में घसीट ले गए और भाग निकले। बहन के मासूम बेटे अभिनन्दन को भी साथ ले गए। आशंका है कि उसकी हत्या हो सकती है। बीचबचाव के लिए गए गांव वालों व मां को हमलावरों ने मारापीटा और राइफल भी लहराई।

आने की बात कहकर बंद कर लिया मोबाइल

बरौत। सूत्रों का कहना है कि तलाश में लगी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों से रविवार को एक बार आरोपी की बात भी हुई। फोन करने पर उसने महिला को खुद लेकर उसके मायके आने की बात कही। हालांकि कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उधर महिला के घर पर रविवार शाम तक ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed