फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies due to wrong treatment in sealed hospital, family members create ruckus

Prayagraj : सील अस्पताल में गलत इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया हंगामा

Thu, 04 Sep 2025 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

नारीबारी स्थित मां शारदा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।  प्रिया तिवारी (32) वर्ष का मायका खीरी थाना क्षेत्र के डीहार गांव में है।

विज्ञापन
Woman dies due to wrong treatment in sealed hospital, family members create ruckus
प्रिया तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नारीबारी स्थित मां शारदा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।  प्रिया तिवारी (32) वर्ष का मायका खीरी थाना क्षेत्र के डीहार गांव में है। प्रिया का विवाह कोरांव थाना क्षेत्र के भगेसर निवासी धर्मेंद्र तिवारी के साथ हुआ था। 26 अगस्त मंगलवार को बुखार होने पर परिजनों ने प्रिया को मां शारदा हॉस्पिटल नारीबारी में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद दो सितंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि घर पहुंचते ही प्रिया तिवारी की हालत बिगड़ने लगी। पुनः अस्पताल आने पर अस्पताल द्वारा कोई इलाज नहीं किया गया और प्रयागराज अस्पताल के लिए एंबुलेंस से रेफर कर दिया।  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया गया कि महिला की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन


मृतका प्रिया तिवारी की तीन बेटियां क्रमशः भैरवी तिवारी (7) ध्यानवी तिवारी (5) और ज्ञानवी तिवारी (6) माह की है। महिला की मौत के बाद उसके पति धर्मेंद्र सहित पिता भाई बहन आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। मरीज के परिजन शव को अस्पताल के सामने रख कर विरोध जताने लगे। सूचना पाकर एसीपी बारा कुंजलता, थानाध्यक्ष शंकरगढ़ यशपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर परिजनों को समझाने में लगे रहे। अंततः हॉस्पिटल संचालक द्वारा तीनों बच्चियों के भविष्य के लिए मुआवजा देने पर परिजन घर के लिए लौटे।

विज्ञापन

बुधवार को मृतका का अन्तिम संस्कार ससुराल भगेसर में किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विगत 24 मई को एनीमिया के मरीज का पथरी का ऑपरेशन करने से मौत के बाद सीएमओ के आदेश से डिप्टी सीएमओ द्वारा हॉस्पिटल को सील करते हुए पंजीकरण निरस्त किया गया था। फिर भी सील तीसरे दिन से ही हॉस्पिटल निरन्तर चल रहा है और आए दिन गलत इलाज से मरीजों की मौत हो रही है। ज्यादा बवाल बढ़ने पर लेनदेन कर मामले को रफ़ादफा कर दिया जाता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यह अस्पताल जब से खुला है तब से यही होता चला आ रहा और तो और लोगों के कई बार शिकायत करने के बावजूद यहां मौत का खेल रुक नहीं रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर डीएम ने टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश सीएमओ को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed