{"_id":"6853d3a3fa64e2bf1301921a","slug":"woman-dies-after-delivery-at-triveni-hospital-in-jhunsi-trivenipuram-uproar-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : झूंसी त्रिवेणीपुरम स्थित त्रिवेणी हास्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : झूंसी त्रिवेणीपुरम स्थित त्रिवेणी हास्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा
Thu, 19 Jun 2025 02:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:38 PM IST
सार
झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम स्थित एक हॉस्पिटल में डिलिवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सुनीता देवी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम स्थित एक हॉस्पिटल में डिलिवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। काफी देर तक परिजन अस्पताल के सामने महिला का शव लेकर बैठे रहे।
विज्ञापन
महिला सुनीता देवी पत्नी राजेश सोनकर हनुमानगंज के गांव ढोकरी थाना हंडिया की रहने वाली थी। डिलीवरी के बाद महिला की झूंसी के अस्पताल में मौत हो गई। उसे बुधवार शाम पांच बजे फूलपुर के एक अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती कराया था। रात 11 बजे के करीब नार्मल डिलेवरी से बच्ची पैदा हुई। कुछ देर बाद अचानक तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर ने जबाव दे दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने देर रात दो बजे झूंसी के त्रिवेणी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। डाक्टरों ने छह यूनिट ब्लड मंगाया और ब्लड चढ़ाना शुरू किया। कुछ देर बाद ब्लीडिंग होने लगी तो डॉक्टरों ने आपरेशन करने के लिए 70 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा। परिजनों ने कहा आप आपरेशन कीजिए हम पैसे का इंतजाम कर रहे हैं। डाक्टरों ने आपरेशन नहीं किया। पांच बजे भोर में सुनीता की मौत हो गई। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लाश लेकर अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन