फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies after childbirth in Jhunsi; relatives vandalize hospital after placing her body there.

प्रयागराज : झूंसी में प्रसूता की मौत, शव रखकर परिजनों ने अस्पताल में किया तोड़फोड

Thu, 20 Aug 2026 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 04:31 PM IST
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार देर शाम डिलीवरी के बाद 21 वर्षीय प्रसूता वंदना भारतीय पत्नी नागेंद्र भारतीय निवासी कटका की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को अस्पताल में रखकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Woman dies after childbirth in Jhunsi; relatives vandalize hospital after placing her body there.
अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार देर शाम डिलीवरी के बाद 21 वर्षीय प्रसूता वंदना भारतीय पत्नी नागेंद्र भारतीय निवासी कटका की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को अस्पताल में रखकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। बवाल बढ़ता देख डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी नागेंद्र भारतीय की पत्नी वंदना गर्भवती थी। बुधवार की सुबह करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे दुर्जनपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति नागेंद्र भारतीय ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराई जाएगी। परिजनों की सहमति से चिकित्सकों ने आपरेशन किया तो पीड़िता को बेटा पैदा हुआ। इसी बीच शाम तकरीबन छह बजे अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक को मौके पर बुलाया। अभी उपचार ठीक से शुरू होता कि वंदना की मौत हो गई। इससे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।


माहाैल बिगड़ता देख चिकित्सक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही के कारण पीड़िता की मौत हुई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed