फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies after being hit by a dumper, traffic jam imposed

Prayagraj News: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, लगाया जाम

Tue, 02 Jun 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 02 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a dumper, traffic jam imposed
करमा। रेखा देवी की फाइल फोटो
घूरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर (करमा) धर्मकांटा के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार घायल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

बारा के छिड़िया निवासी रेखा देवी उर्फ लाची देवी (42) पत्नी फूलचंद्र सोनकर अपने भांजे नीरज के साथ मायके मसिका जा रही थी। राजापुर के पास डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया।
विज्ञापन

वहीं, बाइकसवार नीरज को भी चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही रेखा देवी के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर करमा चौकी इंचार्ज पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तो भीड़ हटाने के लिए बल प्रयोग करने लगे। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख चौकी इंचार्ज मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर एसीपी अब्दुस सलाम खान व एसओ घूरपुर अतुल कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।
लोगों में आक्रोश था कि चौकी इंचार्ज राजेश राय ने वहां उपस्थित लोगों के अलावा मृतका के परिजनों के साथ भी बदसलूकी की। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम करछना, एसीपी करछना, एसीपी बारा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम के बाद अधिकारियों की ओर से चौकी इंचार्ज को निलंबित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई, डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मृतका के परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदसलूकी पर करमा पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित

बदसलूकी के आरोप में करमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार राय को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि दरोगा राजेश राय लोगों को डंडे से मारने पीटने लगे। मृतका के साथ घायल नीरज को भी वहां से हटाने लगे। ऐसे में स्थानीय लोग एवं परिजन घटना को लेकर हंगामा कर दिया। थोड़ी देर बाद अपर पुलिस आयुक्त विजय आनंद के पहुंचने के बाद पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार राय को निलंबित करने संबंधित जानकारी दी तो लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया गया। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार से बदसलूकी करने के आरोप में एसीपी को जांच के आदेश दिए गए थे। रिपोर्ट के आधार पर चाैकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

करमा। रेखा देवी की फाइल फोटो

करमा। रेखा देवी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed