{"_id":"630f12297076560afc0081c1","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-on-medical-college-campus-named-in-doctor-s-house-theft-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj : मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, डॉक्टर के घर चोरी के मामले में आया था नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj : मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, डॉक्टर के घर चोरी के मामले में आया था नाम
Wed, 31 Aug 2022 01:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:17 PM IST
सार
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाली छाया यादव (40) ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन पहले महिला चिकित्सक डॉ. कचनार वर्मा के घर चोरी के मामले में महिला को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : महिला ने लगाई फांसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला डॉक्टर के घर हुई चोरी के मामले में आरोपी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में रहती थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि महिला का दिमागी संतुलन काफी दिनों से ठीक नहीं चल रहा था,इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाली छाया यादव (40) ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन पहले महिला चिकित्सक डॉ. कचनार वर्मा के घर चोरी के मामले में महिला को आरोपी बनाया गया था। पुलिस कई दिनों से उसके ऊपर दबाव बना रही थी। महिला ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया था। पुलिस के मुताबिक उसकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया है कि छाया यादव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन