फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman carrying a reward of Rs 25,000 arrested from MP in hotel theft case

Prayagraj : होटल में चोरी के मामले में 25 हजार की इनामी महिला एमपी से गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 02:15 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में जज के भतीजे के सगाई समारोह के दौरान गहने, 1.40 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फोन आदि सामान से भरा बैग चुराने के मामले में फरार चल रही 25 हजार की इनामी महिला आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Woman carrying a reward of Rs 25,000 arrested from MP in hotel theft case
जज के घर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार। - फोटो : एआई।

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में जज के भतीजे के सगाई समारोह के दौरान गहने, 1.40 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फोन आदि सामान से भरा बैग चुराने के मामले में फरार चल रही 25 हजार की इनामी महिला आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मूलरूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी बीना बाई मई 2022 से फरार चल रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मई 2022 को जज के भाई ने पुलिस को बताया था कि सिविल लाइंस के एक होटल में बेटे का सगाई समारोह था। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे पता चला कि बैग चोरी हो गया है। इसमें हीरे, सोने व चांदी के जेवरात, 1.40 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फाेन, घर की चाबी व अन्य सामान था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जैकी गैंग ने घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मध्य प्रदेश राजगढ़ निवासी जैकी कुमार सांसी, कुणाल, संतोष सांसी, कोहिनूर सांसी व नैनी निवासी रामू पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हो गया। आरोपी बीना फरार चल रही थी। उसने ही चोरी की घटना से पहले होटल की रेकी की थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि बीना पर 20 मई 2022 को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को उसे मध्य प्रदेश के राजगढ़ के बोड़ा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed