{"_id":"6061e9dc8ebc3e5902116f16","slug":"woman-attempted-suicide-after-killing-her-four-year-old-son-in-pratapgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला ने चार साल के मासूम बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला ने चार साल के मासूम बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
Mon, 29 Mar 2021 08:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Mar 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पति ने पत्नी को मायके जाने से मना किया तो नाराज महिला ने अपने 4 साल के मासूम को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मामले को छुपाने के लिए परिजनों ने मासूम को दफना दिया।
जानकारी के अनुसार, अंतू थाना इलाके के नगर पंचायत अंतू के पूरे बैजनाथ मोहल्ले के रहने वाला राकेश वर्मा राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी केश कुमारी (34) रविवार को होली के अवसर पर अपने मायके अंतू थाना क्षेत्र के गडंही पारा हमीदपुर जाना चाहती थी।
जिसे पति ने मना कर दिया। इससे पति पत्नी में काफी विवाद हुआ। रविवार को देर रात खाना खाकर पति राकेश वर्मा अपने घर से कुछ दूर पर बन रहे नए मकान की रखवाली के लिए सोने चला गया। पत्नी केश कुमारी अपने चार वर्षीय मासूम पुत्र युग को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन
सुबह भोर में पत्नी केश कुमारी उठी तो उस समय भी वह काफी गुस्से में थी। उसने अपने बगल सो रहे चार वर्षीय मासूम पुत्र युग को सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर मार डाला।

महिला खुद को भी मारना चाहती थी, लेकिन तब तक परिजन कमरे के अंदर आ गए। सूचना पर पति भी भागकर अपने घर पहुंचा। मामले को छुपाने के लिए घर के लोगों ने मिलकर मृत मासूम बालक युग का शव दफना दिया।
गांव के ही कुछ लोगों ने मामले की सूचना अंतू पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी अभय पांडे थानाध्यक्ष अंतू प्रवीण कुशवाहा अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी महिला केश कुमारी, पति राकेश वर्मा, ससुर रामसुख वर्मा और सास को पकड़कर थाने ले आए। घटना के संबंध में अंतू पुलिस जांच की जा रही है।