{"_id":"64ebb663e73eb095fb078d61","slug":"woman-attacked-with-knife-accused-arrested-meerganj-news-c-4-1-bly1028-236476-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 28 Aug 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। गांव हुरहुरी में अपनी दुकान पर बैठी महिला पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता विनीता ने बताया वह ठिरिया खुर्द की रहने वाली है। हुरहुरी में वह दुकान पर लेडीज कपड़े सिलती है। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह अपनी दुकान पर थी। शाम छह बजे गांव का सोहनलाल शराब के नशे में आया और उससे गाली देने लगा। उसने विरोध किया तो उसने चाकू निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाने में आरोपी सोहनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद