{"_id":"67f4340dc1ae7d039b02e335","slug":"with-the-opening-of-pamban-bridge-direct-rail-connectivity-to-rameswaram-has-been-restored-allahabad-news-c-3-1-ald1024-596522-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पंबन ब्रिज चालू होने से रामेश्वरम से फिर से हुआ सीधा रेल संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पंबन ब्रिज चालू होने से रामेश्वरम से फिर से हुआ सीधा रेल संपर्क
विज्ञापन
मंडपम को रामेश्वरम से जोड़ने वाले पंबन ब्रिज के चालू होने से एक बार फिर प्रयागराज का रामेश्वरम से सीधा रेल संपर्क हो गया है। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलने वाली अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एवं वाराणसी-रामेश्वरम एक्सप्रेस का अंतिम ठहराव अब मंडपम रेलवे स्टेशन की जगह रामेश्वरम रेलवे स्टेशन होगा।
तमिलनाडु के रामनाथपुरम में स्थित मंडपम स्टेशन से रामेश्वरम को जोड़ने वाला रेल पुल 23 दिसंबर 2022 को उम्र पूरी होने और तकनीकी कारणों से बंद कर दिया गया था। इस वजह से रामेश्वरम वालीं ट्रेनें मंडपम स्टेशन तक ही संचालित हो रही थीं। पंबन पुल के चालू होने से रामेश्वरम जाने वाली सभी ट्रेनें जो मंडपम तक चल रही थीं उनके रामेश्वरम तक चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है।
बनारस रामेश्वरम एक्सप्रेस जो छह अप्रैल की रात 10.45 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई वह आठ अप्रैल को रामेश्वरम पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार नौ अप्रैल से अब रामेश्वरम से ही संचालित होगी। वहां से इसकी रवानगी रात 11.55 बजे होगी जो शुक्रवार रात 10.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। इसी तरह अयोध्या कैंट-रामेश्वरम श्रद्धासेतु एक्सप्रेस नौ अप्रैल की रात 11.10 बजे चलकर सुबह 5.05 बजे प्रयागराज एवं 11 अप्रैल की रात 2.55 बजे रामेश्वरम पहुंच जाएगी। वापसी में रामेश्वरम से प्रत्येक रविवार रात 11.55 बजे चलकर मंगलवार रात 10.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। इन दोनों ही ट्रेनों का मंडपम रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा।