फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With the increase of sourness from Pakistan, the price of duplicate reproduction

पाकिस्तान से खटास बढ़ने के साथ ही दोगुना हुआ छुहारा का दाम

Thu, 28 Feb 2019 02:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
With the increase of sourness from Pakistan, the price of duplicate reproduction
ड्राई फ्रूट कचौड़ी
पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच वहां से आने वाले सामानों पर रोक लगा दी गई है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी का असर अब बाजार में भी दिख रहा है। वहां से आने वाले छुहारा, अखरोट, पोस्ता और सेंधा नमक का भाव तकरीबन दो गुना बढ़ गया है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो इन सभी के दाम में तेजी अभी और हो सकती है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान से छुहारा और सेंधा नमक भारत में आवक ज्यादा है। पुलवामा हमले के बाद भारत  सरकार ने पाकिस्तान से आयात होने वाले सामानों पर आयात शुल्क 200 प्रतिशत कर दिया है। शुल्क बढ़ने से जीएसटी का भी बढ़ना लाजिमी है। किराना बाजार की बात करें तो दस दिन पहले थोक मार्केट में जो छुहारा 75 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था जो अब बढ़कर 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक हो गया है। वहीं फुटकर बाजार में इसका दाम अब बढ़कर 250 रुपये तक हो गया है। इसी तरह सेंधा नमक की 50 किलो की बोरी  450 से बढ़कर 800 रुपये की हो गई है। फुटकर में इसके दाम 50 रुपये किलो तक हो गए हैं।
विज्ञापन


किस्तान से भारत में अखरोट भी आता है। हालांकि कश्मीरी अखरोट के मुकाबले वहां से आने वाला अखरोट दोयम दर्जे का है। स्थानीय कारोबारियों की माने तो पाकिस्तान से आने वाले अखरोट का बाजार में कोई खास असर नहीं है। थोक कारोबारी गिरधारी लाल ने बताया कि छुहारा और सेंधा नमक ही वहां से ज्यादा आता है। इसकी आवाजाही कम होने से दाम में बढ़ोत्तरी है। हालांकि अब जाड़ा कम होने से छुहारे की खपत कम हुई है। लेकिन शिवरात्रि और उसके बाद नवरात्र में सेंधा नमक की डिमांड ज्यादा रहेगी। किराना कारोबारी दीपक केसरवानी के मुताबिक पाकिस्तान और टर्की से पोस्तादाना भी आता है। पोस्ता दाना का भी दाम थोड़ा बढ़ा है। पिछले सप्ताह थोक में  450 से 500 रुपये प्रतिकिलो मिलने वाला पोस्ता अब 550 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने कार्यकाल के दौरान पड़े सूखे में देशवासियों से एक टाइम का खाना छोड़ने की अपील की थी। उस अपील पर तक करोड़ों भारतीयों ने एक टाइम का खाना छोड़ा था। अब इसी तर्ज पर शहर के व्यापारियों ने पाकिस्तान से आने वाले छुहारा पर रोक लगने और उसके दाम बढ़ने पर कहा है कि उनके लिए पहले देश है। छुहारा महंगा हो रहा है तो होता रहे। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जरूरत पड़ने पर इसे हम नहीं बेचेंगे। पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने के लिए वहां से आने वाले सभी प्रोडक्ट का बहिष्कार करेंगे। प्रयाग व्यापार मंडल के मो. कादिर का कहना है पाकिस्तान से भारत में ज्यादा माल नहीं आता है। व्यापारियों ने सोच लिया है कि जरूरत पड़ी तो वहां के किसी  भी प्रोडक्ट को हम नहीं लेंगे। इसी तरह कारोबारी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार 200 नहीं, बल्कि वहां से आने वाले सामान का आयत शुल्क 500 प्रतिशत कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed