फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wishing happiness, prosperity and good fortune to Shiva-Parvati on Teej

तीज पर शिव-पार्वती से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना

Sat, 22 Aug 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Wishing happiness, prosperity and good fortune to Shiva-Parvati on Teej
prayagraj news - फोटो : prayagraj

घरों में मिट्टी की वेदियों, चौकियों पर शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना के साथ सोलह शृंगार कर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना से शुक्रवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा। इस दौरान अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने भगवान शिव -पार्वती की सविधि आराधना की। समूहों में मंगलगीत गाए गए। तरह-तरह के पकवानों का भोग अर्पित किया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कभी माता पार्वती ने इस व्रत को किया था।

विज्ञापन

Wishing happiness, prosperity and good fortune to Shiva-Parvati on Teej
prayagraj news : हरितालिका तीज पर पूजन करतीं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj

संगम समेत गंगा, यमुना के तटों पर तीज पर स्नान के लिए व्रती महिलाएं भोर में ही पहुंचने लगी थीं। मौन होकर स्नान के बाद शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमाओं की घर-घर में प्रतिष्ठापना की गई। मंदिरों में भी शिव-पार्वती की पूजा के लिए व्रती महिलाओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हाजिरी लगाई । इस बार हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग में निर्जला तीज व्रत रखकर सुहागिनों ने भगवान शिव और पार्वती से सौभाग्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wishing happiness, prosperity and good fortune to Shiva-Parvati on Teej
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तीज व्रत रखने के बाद महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन बनाए और भगवान को भोग अर्पित किया। इस दौरान नैनी में सोमेश्वर महादेव मंदिर, दशाश्वमेधेश्वर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर के अलावा नाग वासुकि मंदिर समेत अन्य मंदिरों में व्रती महिलाओं ने पूजा के बाद मंगल गीत गाए। इसके बाद हरतालिका तीज की कथाएं भी समूहों में सुनाई गईं। रात भर व्रतियों ने जागरण किया। शनिवार को इस व्रत का पारण किया जाएगा।

विज्ञापन

Wishing happiness, prosperity and good fortune to Shiva-Parvati on Teej
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आनंद बिहारी मंदिर में रेती से शिव-पार्वती की प्रतिमाएं बनाकर की गई पूजा

शाहगंज स्थित भगवान आनंद बिहारी जी महाराज राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को हरतालिका तीज पर मंदिर में रेती से शिव -पार्वती की प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने पूजा की। इसके साथ ही सौभाग्य व सुख-शांति की कामना की गई। मंदिर के पुजारी पं दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी ने पूजन कराया।
इस दौरान हरतालिका तीज व्रत कथा भी सुनाई गई। कोरोना महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजर व मास्क का मंदिर में हर किसी ने इस्तेमाल किया। व्रती महिलाओं ने रात्रि जागरण भी किया। इस दौरान भजनों की गूंज पर व्रती महिलाएं झूमती-थिरकती रहीं।

बंग समाज की महिलाओं ने भी मनाई हरतालिका तीज

बेनीगंज के बनर्जी परिवार तीज मनाई गई। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व गवर्निंग काउंसिल समाजसेवी उत्तम कुमार बनर्जी की पत्नी बीना मिश्रा ने व्रत रखकर अखंड सुहाग के लिए शिव-पार्वती की पूजा की। इनके साथ बंगीय समाज की स्नेह लता, शिवानी, गरिमा समेत कई महिलाओं ने तीज व्रत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed