फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wiring mason dies after being hit by municipal vehicle, chaos in family

प्रयागराज :नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से वायरिंग मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 27 Feb 2023 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 01:27 AM IST
सार

अतरसुइया थाना इलाके में रविवार की दोपहर मोटरसाइकिल से जा रहे वायरिंग मिस्त्री को कूड़ गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Wiring mason dies after being hit by municipal vehicle, chaos in family
Prayagraj News : नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरसुइया थाना इलाके में रविवार की दोपहर मोटरसाइकिल से जा रहे वायरिंग मिस्त्री को कूड़ गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

करेली के सुल्तानपुर भावा में रहने वाले अनिल श्रीवास्तव (54) पुत्र राम किशोर श्रीवास्तव वायरिंग मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को वह किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से बलुआघाट जा रहे थे। इसी बीच पांडेय चौराहा के पास तेज रफ्तार से आ रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे अनिल सड़क पर गिर गए और कूड़ा गाड़ी का अगला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया।

विज्ञापन


इससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन भाई में बड़े अनिल की कोई संतान नहीं है और वह अपनी मां व पत्नी के साथ रहते थे। उधर घटना के बाद मौके पर मौजूूद लोगों ने कूड़ा वाहन को रोक लिया और चालक सहित पुलिस को सौंप दिया। इस बारे में इंस्पेक्टर अतरसुइया थाना के मुताबिक वाहन को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed