{"_id":"5f5d29978ebc3e9812396f41","slug":"wires-connected-with-drug-trafficker-gang-kaushambi-mp-city-desk-news-ald2861524165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा तस्कर गिरोह के कौशाम्बी, एमपी से भी जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा तस्कर गिरोह के कौशाम्बी, एमपी से भी जुड़े तार
विज्ञापन
Wires connected with drug trafficker gang Kaushambi, MP
खुल्दाबाद में पकड़े गए नकली दवा तस्कर गिरोह के तार कौशाम्बी और एमपी से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस इसकी भी जांच में जुट गई है। इस बात की भी संभावना है कि मामले में वांछित दवा गोदाम मालिक अनुपम गोस्वामी इन्हीं दोनों में से किसी एक जगह जाकर फरारी काट रहा हो। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश की जा रही है।
खुल्दाबाद में तीन सितंबर को नकली दवा की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने फैज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से सिरप की 5400 बोतलें बरामद की थीं।
उसकी निशानदेही पर मीरापुर स्थित गोदाम में छापा मारा गया तो वहां से भी करीब 50 हजार मूल्य की नकली दवाएं, इंजेक्शन व अन्य सामान बरामद हुए थे। जबकि अनुपम फरार फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में फैज ने बताया था कि वह नकली दवाओं की खेप कौशांबी ले जा रहा था। इससे पहले वह मध्यप्रदेश में भी नकली दवाएं पहुंचा चुका था।
विज्ञापन
यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि दवा तस्कर गिरोह के तार कौशांबी और मध्य प्रदेश से भी जुड़े हैं। यह भी हो सकता है कि फरार गोदाम मालिक अनुपम ने शहर से भागने के बाद इन्हीं दोनों में से किसी एक जगह शरण ली हो। ऐसे में उसके इस कनेक्शन की भी जांच पड़ताल की जा रही है। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।