फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Winter vacation in High Court from January 24, will open on January 2, CAT will also open on two

Holiday :  हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश 24 जनवरी से, दो जनवरी को खुलेगा, कैट भी दो को ही खुलेगा

Fri, 23 Dec 2022 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 07:32 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में शनिवार से शीतकालीन अवकाश हो गया है। अब हाईकोर्ट नए वर्ष पर दो जनवरी 2023 को खुलेगा। हाईकोर्ट ने इस बारे में पहले ही अपनी छुट्टियां घोषित कर रखी हैं। हाईकोर्ट आमतौर पर शनिवार को बंद ही रहता है।

विज्ञापन
Winter vacation in High Court from January 24, will open on January 2, CAT will also open on two
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में शनिवार से शीतकालीन अवकाश हो गया है। अब हाईकोर्ट नए वर्ष पर दो जनवरी 2023 को खुलेगा। हाईकोर्ट ने इस बारे में पहले ही अपनी छुट्टियां घोषित कर रखी हैं। हाईकोर्ट आमतौर पर शनिवार को बंद ही रहता है। इस वजह से शनिवार और रविवार को अवकाश ही रहेगा। सोमवार को क्रिसमस है। इसके बाद लगातार एक जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। 

विज्ञापन


उधर, कैट के कार्यालय प्रमुख की सूचनानुसार कैट भी नए वर्ष यानी दो जनवरी को ही खुलेगा। इस दौरान जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए 27 दिसंबर को न्यायिक सदस्य बीकेश्रीवास्तव की पीठ बैठेगी। जबकि, रजिस्ट्री में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आवश्यक प्रवृत्ति के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसी तरह राजस्व परिषद, कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल सहित अन्य अधिकरणों में दो जनवरी तक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed