फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   winds from bay of bengal mercury rolled

बंगाल की खाड़ी से चली हवाएं, पारा लुढ़का

Sat, 30 May 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
winds from bay of bengal mercury rolled
बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाओं केसक्रिय होने के बाद शुक्रवार को अचानक तापमान लुढ़क गया। बूंदाबांदी भी हुई। शाम को ठंडा हवाएं चलने से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं भीषण गर्मी में उमस और बेचैनी से लोगों ने राहत की सांस ली। अगले 24 घंटे के भीतर धूलभरी आंधी के साथ 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों के अनुसार निम्नवायु दाब का क्षेत्र बनने की वजह से जल्द ही मानसून आने के संकेत हैं।
प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बीचे 24 घंटे के दौरान शुक्रवार को तापमान अचानक 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। बाबतपुर एयरपोर्ट स्थित मौसम कार्याय ने अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ ही मौसम विभाग की ओर से आंधी केसाथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो एचएन मिश्रा ने बताया कि बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनने की वजह से दक्षिण -पश्चिम मानसून केरल में एक जून को दस्तक दे सकता है। खाड़ी से मानसूनी हवाएं बहने लगी हैं। इससे निम्न वायु दाब का क्षेत्र बन गया है। मृगशिरा नक्षत्र के तपने की वजह से भी अगले हफ्ते आद्रा में बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई है। मानसूनी हवाओं के चलने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे आसमान में बादल छा गए हैं। मौसम के जानकारों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पुरवैया हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed