फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will open provident fund account of lawyers to deal with emergency - Radhakant

आपात स्थिति से निपटने के लिए वकीलों का भविष्य निधि खाता खुलवाएंगे - राधाकांत

Sat, 27 Nov 2021 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Will open provident fund account of lawyers to deal with emergency - Radhakant
आपात स्थिति से निपटने के लिए वकीलों का भविष्य निधि खाता खुलवाएंगे : राधाकांत
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राधाकांत ओझा ने कहा है कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया तो वकालतनामा पर 100 रुपये व शपथ कूपन के 70 रुपये समाप्त कर एकमुश्त पांच सौ रुपये लिए जाएंगे। जिसमें से तीन सौ रुपये प्रत्येक सदस्य का भविष्य निधि खाता खोलकर जमा किए जाएंगे। यह राशि अधिवक्ता के लिए कोरोना जैसी आपात स्थितियों का सामना करने में सहायक होगी।
इसके अलावा पंजीकृत अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण के लिए माह के प्रत्येक द्वितीय शनिवार को कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें वकालत के गुर सिखाए जाएंगे, ताकि वे कोर्ट में अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें। राधाकांत ओझा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अदालत में मुकदमों की सुनवाई व्यवस्था में मुख्य न्यायाधीश से परामर्श कर सुधार लाने का प्रयास करेंगे। नए केस तीसरे दिन कोर्ट में पेश किए जाने की व्यवस्था लागू कराएंगे। बैकलाग केसों को अदालतों में वितरित कर एक माह में निस्तारण की व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा। आरके ओझा ने कहा कि अग्रिम जमानत व माइनर बेल अर्जियों के लिए अलग कोर्ट बनवाएंगे। कोर्ट में सौहार्दपूर्ण वातावरण में वादकारियों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए लाभकारी योजनाओं को लागू करने के लिए बाईलाज में जरूरी बदलाव किया जाएगा। यह गुप्त मतदान के माध्यम से सबकी सहमति से किया जाएगा। लाइब्रेरी में जरूरी किताबें उपलब्ध कराने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

दुरुस्त कराएंगे सूचना प्रौद्योगिकी की खामियां
सूचना प्रौद्योगिकी की खामियों को मुख्य न्यायाधीश से मिलकर अलग कैडर के योग्य अधिकारियों के जरिए दुरुस्त कराया जाएगा। आरके ओझा ने बार एसोसिएशन के सदस्यों से समर्थन मांगा और बेहतर सुविधाओं व माहौल में अधिवक्ताओं व वादकारियों के हित में काम करते हुए हाईकोर्ट की गरिमा बनाए रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed