{"_id":"5780011e4f1c1b6f0c7fce92","slug":"will-not-work-if-the-contractor-would-be-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं करेंगे तो जेल जाएंगे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं करेंगे तो जेल जाएंगे ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस की बदहाली से डीएम संजय कुमार भड़के हुए हैं। शुक्रवार देर रात सिविल लाइंस का निरीक्षण करने निकले डीएम ने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि काम में लापरवाही हुई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। अव्यवस्था के कारण जनता को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। डीएम ने सीओ सिविल लाइंस से कहा कि वहां चल रहे कार्यों की रोज रिपोर्ट दें और वह खुद हर तीन दिन में निरीक्षण करेंगे। डीएम ने काम पूरा करने के लिए ठेकेदारों को 14 अगस्त की शाम तक का अल्टीमेटम दिया है।
सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजा घर से हुनमान मंदिर चौराहा तक तकरीबन 1400 मीटर की दूसरी पर सड़क के दोनों ओर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण सौंदर्यीकरण का काम करा रहा है। इसके तहत पटरी, ड्रेनेज आदि का काम होना है, जिसकी जिम्मेदारी एडीए ने तीन एजेंसियों को दे रखी है।
डीएम संजय कुमार शुक्रवार रात कार्यों का जायजा लेने निकले तो हालत काफी खराब मिली। डीएम ने ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि काम में सुधार नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर 14 अगस्त की शाम तक काम पूरा हो जाना चाहिए। सीओ सिविल लाइंस को निर्देश दिए कि प्रतिदिन निरीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने कहा कि वह रोज रिपोर्ट देखेंगे और हर तीन दिन में खुद सिविल लाइंस का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।