सीएए, एनसीआर और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना लगातार 67 दिनों से जारी है। बुधवार को महिलाओं ने किसी दबाव से पीछे न हटते हुए आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अविनाश ने कहा कि आंदोलन की जीत दिखने लगी है और कई बिंदुओं पर सरकार को कदम पीछे खींचना पड़ा है। यासमीन ने कहा कि शाहीन बाग में महिलाएं 100 दिनों से डटी हैं। हम उनके हौसले को टूटने नहीं देंगे। सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ आखिरी हद तक लड़ेंगे। जमशेदपुर से आए मंजर मोहसिन ने इस आंदोलन के महत्व पर चर्चा की। धरने में सारा अहमद, अकीलुर्रहमान, इरशाद उल्ला, मारूफ, फातिमा, जीशान रहमानी, सूफिया आदि ने विचार रखे।