{"_id":"57cb3c9a4f1c1bd5352cc493","slug":"will-for-real-ahiwat-lent-nirjala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचल अहिवात के लिए करेंगी निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचल अहिवात के लिए करेंगी निर्जला व्रत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनें भादों शुक्ल पक्ष तृतीया रविवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत करेंगी। शनिवार को उनका सारा दिन व्रत की तैयारी करनें में बीता। कटरा, चौक, सिविल लाइंस, कोठापार्चा, मीरापुर, प्रीतमनगर, मम्फोर्डगंज समेत सभी बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही।
सुहागिनों ने व्रत की तैयारियों के साथ ही पूजा स्थल सहित घर आंगन को स्वच्छ किया। पूजा की चौकी को लाल रंग के कपड़े और रंगीन कागज से सजाया गया। मिट्टी से बनी शिव-पार्वती प्रतिमा, सुहाग सामग्री (सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, आलता, काजल, नेल पालिश, बिछिया, कंघी आदि) पूजा सामग्री और दान में देने के लिए पिटारी भी सजाई गई। सोलह शृंगार कर पूजन अर्चन करने के लिए साड़ियों की दुकानों पर लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां और सूट पसंद करने और मैचिंग की बिंदी, चूड़ी, कड़े खरीदने में महिलाएं जुटी रहीं। डिमांड को देखते हुए दुकानदरों ने भी मनमाने दाम लगाए। मीठी चीज से व्रत शुरू करने की परंपरा के तहत घरों में खीर और सेवई बनाई गई।
मेंहदी वाले रहे व्यस्त
रविवार को वक्त न मिले या फिर बाजारों में ज्यादा भी़ड़ हो सो महिलाओं ने शनिवार को ही हथेलियों पर मेहंदी रचाई। सजना के नाम की मेहंदी रचवाने के लिए देर शाम कटरा, सिविल लाइंस में अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के निकट मेहंदी वालों के पास महिलाओं की भारी भीड़ रही। मीरापुर, कटरा, प्रीतमनगर, मुट्ठीगंज आदि क्षेत्रों में भी मेहंदी लगाने वालों के यहां जमावड़ा लगा।
विज्ञापन
रची महिला खाता धारकों की हथेली
हरितालिका तीज के उपलक्ष्य में इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस स्थित शाखा में महिला खाता धारकों के लिए शनिवार को नि:शुल्क मेंहदी लगाने का कार्यक्रम हुआ। बैंक में आई महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा देना लक्ष्य है।