{"_id":"4243a7c72315055cd02cdb7122fc7bc3","slug":"will-fall-on-the-fashion-maya-magic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन पर चढ़ेगा ‘माया’ का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन पर चढ़ेगा ‘माया’ का जादू
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ फैशन डिजाइनिंग में छात्राओं की साल भर की मेहनत रंग लाएगी। सेंटर में 22 फरवरी से लगने वाली प्रदर्शनी कम सेल ‘माया’ में युवा डिजाइनर अपने द्वारा तैयार किए गए गारमेंट्स, ज्वैलरी और होम डेकोरेशन के सामानों को प्रदर्शित करेंगे। 27 फरवरी को ‘माया’ थीम पर ही फैशन शो होगा। जिसमें युवा डिजाइनर अपने गारमेंट्स को पहन कर कैटवॉक करेंगी। प्रदर्शनी और फैशन शो की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सेंटर में युवा डिजाइनर इन दिनों जोरशोर से लगे हुए हैं।
सेंटर हेड मिताली सिन्हा ने बताया थीम ‘माया’ देश दुनिया के रहस्यमयी चीजों और स्थलों पर केंद्रित हैं। गारमेंट्स पर इन्हें ही दिखाने की कोशिश की गई है। पांच चरणों में होने वाले फैशन शो में अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और यूरोप के रहस्यमयी चीजों और स्थलों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी में समर कलेक्शन खास रहेगा। जिसमें सफेद और काले रंग के कांबिनेशन में कुर्तियां खास रहेगी। वहीं ज्वैलरी क्लेशन में लोगों को क्वाइंनस, फैब्रिक, मोती, स्टोन, पेपर, एम-सील और धागों से बनी ज्वैलरी प्रदर्शित की जाएंगी।