{"_id":"a71c43c8d14ae5c493776fa2dd79c485","slug":"will-be-giving-answers-to-questions-in-the-space-provided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित स्थान में ही देने होंगे प्रश्नों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित स्थान में ही देने होंगे प्रश्नों के जवाब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2015 मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। सिविल सेवा की तरह अब पीसीएस में भी अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान में जवाब देना होगा। मुख्य परीक्षा 29 जून को है कि लेकिन अभ्यर्थियों को इस बदलाव की जानकारी अभी तक नहीं है। इससे उनमें दुविधा की भी स्थिति बन गई है।
पीसीएस में अभी तक प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका अलग-अलग मिलती थी लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को जो प्रवेश पत्र मिल रहे हैं उसमें प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका देने की बात कही गई है।
प्रवेश पत्र में परंपरागत और उपखंडों में सवाल होने की बात भी कही गई है। हालांकि आयोग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभ्यर्थी इसके कई अर्थ लगा रहे हैं लेकिन आयोग के अफसरों का कहना है कि पीसीएस-2015 मुख्य परीक्षा का पेपर सिविल सर्विसेज की तरह होगा। उनका कहना है कि उत्तर पुस्तिका में हर प्रश्न तथा उपखंड के लिए निर्धारित स्थान होगा। अभ्यर्थियों को उसी में जवाब देना होंगे।