{"_id":"5e0f9f6d8ebc3e87b3689fd1","slug":"will-be-able-to-modify-the-mess-of-the-admit-card-allahabad-news-ald2647348117","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : प्रवेशपत्र की गड़बड़ी संशोधित करा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : प्रवेशपत्र की गड़बड़ी संशोधित करा सकेंगे
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों के लिए प्रवेशपत्र फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा अभिभावकों को कहा गया है कि वह प्रवेशपत्र में अंकित पूरी जानकारी देख लें। किसी प्रकार की गड़बड़ी हो तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को दें।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से अबकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अंकपत्र, प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर प्रधानाचार्य परिणाम घोषित होेने से पहले गलती ठीक करवा सकेंगे। इसके लिए एक बार बोर्ड की वेबसाइट फिर से खोली जाएगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र और अंकपत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कई चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। बोर्ड सचिव ने कहा कि अबकी बार ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान ही अभिभावकों को सचेत कर दिया गया था कि किसी प्रकार की गड़बड़ी हो तो उसे ठीक करवा लें। रिजल्ट के बाद संशोधन नहीं होगा।
विज्ञापन