फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife had murdered security guard along with her lover, police revealed

Crime : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Sun, 15 Dec 2024 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 07:31 PM IST
सार

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के भरौहा गांव में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी खुशबू तिवारी के साथ रहता था। वह सिविल लाइंस में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।

विज्ञापन
Wife had murdered security guard along with her lover, police revealed
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत भरौहा गांव के पास रेलवे लाइन पर बीते 29 अक्टूबर को सिक्योरिटी गार्ड अरुण तिवारी की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने रविवार को पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना के बाद ही मृतक के पिता ने पत्नी और प्रेमी बहनोई पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के भरौहा गांव में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी खुशबू तिवारी के साथ रहता था। वह सिविल लाइंस में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। बीते 29 अक्टूबर की सुबह एक अज्ञात युवक का शव भरौहा गांव में रेलवे लाइन के किनारे पाया गया था। पुलिस ने उसे अज्ञात में चीर घर भेज दिया था। बाद में खुशबू तिवारी ने उसकी शिनाख्त अपने पति अरुण तिवारी के रूप में की थी।

विज्ञापन


मृतक के पिता श्रृंगार तिवारी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर अरुण की हत्या किए जाने और पत्नी खुशबू पर शक जाहिर किया गया था और पत्नी और प्रेमी बहनोई पर मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान शक सही साबित होने पर पुलिस ने खुशबू को हिरसात में लेकर जब पूछताछ की तब मामले का खुलासा हो गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका संबंध अपने चचेरी बहन के पति भदोही जिले सुरियांवा थाने के बिहियापुर निवासी मनोज तिवारी से काफी दिनों से था, जिसका उसका पति विरोध करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने मनोज पर दबाव बनाया था। मनोज ने बीती 28 अक्टूबर की रात जब अरुण ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला तो मनोज योजना के मुताबिक अरुण को रास्ते में रोककर पहले शराब पिलाई। उसके बाद उसे रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर वजनी पत्थर से उसका सिर कूच कर हत्या कर दी थी। पुलिस मनोज को रविवार को बीपीसीएल कंपनी के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानध्यक्ष कुशल कुमार तिवारी का कहना है कि खुशबू और उसके प्रेमी मनोज तिवारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed