{"_id":"63593b5836a0cf4eb1717f1e","slug":"wife-died-in-the-shock-of-husband-s-death-couple-s-meaning-came-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पति की मौत के सदमे में पत्नी की भी गई जान, घर से साथ निकली दंपती की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पति की मौत के सदमे में पत्नी की भी गई जान, घर से साथ निकली दंपती की अर्थी
Wed, 26 Oct 2022 07:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 07:22 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के बेला अहिरान गांव निवासी सुपाड़ी लाल यादव (82) रेल विभाग के रिटायर मेठ थे। बीते मंगलवार शाम सुपाड़ी लाल यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया।
विज्ञापन
Prayagraj News : दंपति की मौत।
- फोटो : social media
विस्तार
मांडा थाना क्षेत्र बेला अहिरान गांव में पति की मृत्यु का सदमा पत्नी को ऐसा लगा कि उसकी भी जान चली गई। बुधवार को दंपती की अर्थी एक साथ घर से निकाली गई और बामपुर गंगा घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेला अहिरान गांव निवासी सुपाड़ी लाल यादव (82) रेल विभाग के रिटायर मेठ थे। बीते मंगलवार शाम सुपाड़ी लाल यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार प्रातः आठ बजे सुपाड़ी लाल की मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजन रोने बिलखने लगे। इसी दौरान मृतक की पत्नी मनकी देवी (80) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन मनकी देवी को लेकर अस्पताल गए जहां मौजूद डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। दंपती की एक साथ मौत से परिजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दंपती के आधा दर्जन बेटे उमाशंकर, शिवशंकर, विजयशंकर, रमाकांत, केशव, मनीशंकर सहित चार बेटी व दर्जनों नाती पोते है।
विज्ञापन