फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Why there should be a CBI inquiry Jawahar Bagh tragedy : HC

क्यों नहीं होनी चाहिए जवाहर बाग कांड की सीबीआई जांच : हाईकोर्ट

Wed, 06 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Why there should be a CBI inquiry Jawahar Bagh tragedy : HC
कोर्ट - फोटो : demo
मथुरा के जवाहर बाग में हुई घटना की जांच सीबीआई से कराने को लेकर दाखिल जनहित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि इस घटना की जांच सीबीआई को सौंपने में उसे क्या आपत्ति है। प्रदेश सरकार को 14 जुलाई तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। अवनीश उपाध्याय और एक अन्य जनहित याचिका में जवाहर बाग कांड की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने की मांग की गई है। याचिका पर न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति आरएन कक्कड़ की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि जवाहर बाग की घटना में सत्तारूढ़ दल और सरकार में शामिल कई लोगों के अलावा दूसरे प्रदेशों के नक्सली समूहों की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। ऐसे में इसकी जांच सीबीआई से कराना आवश्यक है। सरकार घटना में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मुआवजा देने में भी भेदभाव कर रही है। याची अधिवक्ता का कहना था कि जवाहर बाग घटना के मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव को सरकार ने मात्र 14 दिन के लिए धरना देने की अनुमति दी थी। इसके बाद वहां पूरा नगर बस गया। असलहे जमा हो गए। यह सब राजनीतिक संरक्षण के बिना मुमकिन नहीं है। राजनीतिक शह के कारण ही पुलिस बेबस हो गई।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यदि पार्क खाली कराने का आदेश न दिया होता तो स्थिति और भी भयावह होने वाली थी। घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित 27 लोगों के मरने की बात आ रही है। यह आंकड़ा भी विश्वसनीय नहीं है। सीबीआई जांच से स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितनी मौतें हुई हैं। अधिवक्ता योगेश अग्रवाल ने एसआईटी जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने जांच के लिए जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा को न्यायिक आयोग बनाया है। मगर आयोग को कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सिर्फ जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। जांच एजेंसी से जांच कराने पर उसे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का अधिकार होगा।
कोर्ट ने महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह से जानना चाहा कि इस मामले की जांच क्यों न सीबीआई से कराई जाए। महाधिवक्ता ने याचिका की पोषणीयता पर आपत्ति की है। उन्होंने कहा कि याचिका मात्र मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है जो विश्वसनीय नहीं मानी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed