फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While trying to save his wife, husband also fell into the well, both died, painful incident in Handiya late ni

Prayagraj : पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी कुएं में गिरा दोनों की मौत, देर रात हंडिया में दर्दनाक घटना

Mon, 06 May 2024 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2024 01:16 PM IST
सार

विवाद के बाद कुएं में छलांग लगाने जा रही पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी कुएं में गिर गया। हादसे में दंपती की मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र के दुलापुर गांव में देर रात हुई। फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों के शव को बाहर निकलाया। 

विज्ञापन
While trying to save his wife, husband also fell into the well, both died, painful incident in Handiya late ni
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के दुलापुर गांव में विवाद के बाद कुएं में कूदने जा रही पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी कुएं में गिर गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से शव को बाहर निकलवाया गया। दंपती को सात बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी तीन माह और बड़ी बेटी ग्यारह साल की है। सातों बेटियों के सिर से एक झटके में माता-पिता का साया उठ गया। बूढी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


दुलापुर गांव निवासी लवकुश विश्ववकर्मा (34) गांव में ही बढ़ई गिरी का कार्य करता था। उसकी शादी भदोही जिले में सुरियावां थाना क्षेत्र के कंजिया में पिंकी (32) के साथ हुई थी। दोनों के कुल सात बेटियां ही हैं। सबसे छोटी बेटी अभी तीन माह की ही है, जबकि सबसे बड़ी बच्ची ग्यारह साल की है। रविवार की देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तैश में आकर पिंकी आत्महत्या करने के लिए घर के पास बने कुएं की तरफ दौड़ी। 
विज्ञापन


यह देख लवकुश उसको बचाने के लिए पीछे पीछे दौड़ा। कुएं की जगत पर चढ़कर पिंकी ने जैसी ही छलांग लगाई तब तक लवकुश भी उसका हाथ पकड़कर बचाने लगा। पत्नी के साथ वह भी कुएं में जा गिरा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पाकर कोतवाल हंडिया के अलावा सीओ एसीपी हंडिया मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की मदद से दंपती का शव बाहर निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर में सिर्फ बूढ़ी मां सोना देवी पत्नी सोहनलाल ही है। लवकुश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राजा मुंबई में फर्नीचर बनाने का कार्य करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed