फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While running from Prayagraj, Kajal Nishad reached Lucknow to meet the Chief Minister.

यूपी: प्रयागराज से दौड़ते हुए मुख्यमंत्री से मिलने निकली काजल निषाद लखनऊ पहुंची

Fri, 15 Apr 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 08:32 PM IST
सार

जिला प्रशासन की ओर से उसका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। उसे कोई किट, प्राइज या नकद पुरस्कार भी नहीं दिया गया था। अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर काजल निषाद ने मुख्यमंत्री से शिकायत का फैसला किया था।

विज्ञापन
While running from Prayagraj, Kajal Nishad reached Lucknow to meet the Chief Minister.
लखनऊ पहुंची काजल बिंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज से दौड़ते हुए लखनऊ के लिए निकली नन्हीं धाविका काजल निषाद शुक्रवार को राजधानी पहुंच गई। अब वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी उपेक्षा की शिकायत करेगी। प्रयागराज में आयोजित होने वाली इंदिरा मैराथन में हिस्सा लेकर नौ वर्षीय काजल ने 42 किमी के इस मैराथन को 4.22 मिनट में पूरा किया था, जबकि कई बड़े-बड़े धावक भी दौड़ पूरी नहीं कर सके थे। 

विज्ञापन



जिला प्रशासन की ओर से उसका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। उसे कोई किट, प्राइज या नकद पुरस्कार भी नहीं दिया गया था। अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर काजल निषाद ने मुख्यमंत्री से शिकायत का फैसला किया था। इसके लिए उसने प्रयागराज से दौड़ते हुए लखनऊ जाने का निर्णय लिया। नन्हीं धाविका ने अपनी इस यात्रा को प्रयागराज टू लखनऊ अल्ट्रा मैराथन का नाम दिया।

विज्ञापन

While running from Prayagraj, Kajal Nishad reached Lucknow to meet the Chief Minister.
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में हिस्सा लेती काजल बिंद। - फोटो : प्रयागराज

तीन दिन पहले प्रयागराज से निकली थी दौड़ते हुए

तीन दिन पहले उसने सुभाष चौराहे से दौड़ शुरू की थी। शुक्रवार को वह लखनऊ पहुंच गई। हालांकि दौड़ शुरू होने के दूसरे दिन ही जिला प्रशासन ने उसकी मांगों को पूरा कर दिया था और इंदिर मैराथन में हिस्सा लेने के लिए मिलने वाला प्राइज, किट और 5100 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर दी थी।


जिला प्रशासन की घोषणा के बाद भी काजल निषाद ने दौड़ जारी रखा और वह लखनऊ पहुंच गई। बताया जाता है कि अब वह किसी कि शिकायत तो नहीं करेगी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सहयोग की मांग जरूर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed