{"_id":"632c9ce634e2233d146b28cc","slug":"while-filling-petrol-in-the-tank-there-was-a-stir-due-to-the-fire-in-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : टंकी में पेट्रोल भराने के दौरान कार में आग लगने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : टंकी में पेट्रोल भराने के दौरान कार में आग लगने से मचा हड़कंप
Thu, 22 Sep 2022 11:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:05 PM IST
सार
टंकी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर उपकरण व सबमर्सिबल से आग बुझाने लगे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक तक पूरी कार जलकर खाक हो गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : आग लगने से जली कार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाकघाट स्थित भारत पेट्रोलियम पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक कार में पेट्रोल भरवाने आया। पेट्रोल भराने के बाद वह टंकी का ढक्कन बंद कर रहा था कि अचानक उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। कार से आग की लपटें उठता देख वहां हड़कंप मच गया। कार सवार व आसपास मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
टंकी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर उपकरण व सबमर्सिबल से आग बुझाने लगे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक तक पूरी कार जलकर खाक हो गई थी। चौकी इंचार्ज नारीबारी संतोष सिंह ने बताया कि कार में दिल्ली का नंबर दर्ज था। नंबर नोएडा निवासी बलराज प्रसाद पटेल के नाम रजिस्टर्ड है। आग लगने के बाद कार सवार वहां से भाग गया था।