{"_id":"660091315199c18ccd06c9a6","slug":"while-being-in-sp-ujjwal-prepares-to-contest-elections-on-congress-symbol-allahabad-news-c-3-1-ald1024-344057-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सपा में रहते हुए कांग्रेस के सिबंल पर उज्ज्वल की चुनाव लड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सपा में रहते हुए कांग्रेस के सिबंल पर उज्ज्वल की चुनाव लड़ने की तैयारी
विज्ञापन
फूलपुर से सपा टिकट किसे देेगी यह भले ही अभी तय न हुआ हो लेकिन इलाहाबाद संसदीय सीट से तकरीबन तय हो गया है कि इस सीट से पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के पुत्र उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि उज्ज्वल रमण सिंह सपा में रहते हुए ही कांग्रेस के सिंबल पर इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। एक दिन पूर्व ही उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो चुकी है।
सपा प्रमुख से हुई मुलाकात के बाद उज्जवल रमण शनिवार की देर शाम ही पीजीआई लखनऊ में भर्ती अपने पिता रेवती रमण सिंह के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां रविवार को अशोक नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने इलाहाबाद दक्षिणी, मेजा, कोरांव, बारा एवं करछना के तमाम जिला पंचायत सदस्य एवं अपने कुछ करीबियों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान रेवती और उज्ज्वल दोनों ने ही अपने करीबियों को बता दिया कि वह कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
बैठक में रेवती ने अपने करीबियों से कहा कि वह उज्ज्वल रमण के चुनाव प्रचार के लिए जुट जाएं। हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया कि होली के बाद ही अधिकारिक रूप से तय होगा कि कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उधर सपा सूत्रों का कहना है कि उज्ज्वल रमण का कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ना तय है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य नेताओं से उनकी फाइनल बातचीत हो चुकी है। चर्चा इस बात की भी है कि इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस की ओर से उज्जवल रमण की आर्थिक मदद भी की जा सकती है। फिलहाल अशोक नगर स्थित आवास पर रेवती रमण के करीबियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह चाहे कांग्रेस से लड़े या फिर सपा से सब उनके साथ हैं।