Kaushambi : पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, साड़ी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव
रामअधार उर्प संजय (30) पुत्र जोद्धर की पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी की विदाई न होने पर वह काफी नाराज चल रहा था। इसको लेकर कहासुनी भी हो गई। इससे दुखी होकर उसने रविवार की रात करीब नौ बजे घर के पास आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाके के रक्सराई गांव में रविवार रात युवक ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। युवक की मौत होने से परिजनों में रोना पिटना मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने पत्नी के चरित्र से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया है।
रक्सराई गांव निवासी रामअधार उर्फ संजय (30) महाराष्ट्र के कल्याण शहर में रहकर कपड़ों की सिलाई करता था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। पिता जोद्धार ने बताया कि रविवार शाम वह घर से खेतों की ओर शौच करने की बात कहकर निकला था। रात नौ बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर जब घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू किया गांव के बाहर आम के पेड़ पर वह फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।
11 साल पहले हुई थी शादी
संजय का शव फंदे पर लटकता देख घरवालों की चीखें निकल पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जोद्धार ने बताया कि उसके बेटे संजय की शादी 11 वर्ष पहले पिपरी इलाके के हरदरमऊ गांव की रंजना के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही पत्नी का चाल चरित्र सही नहीं होने के कारण उसका बेटा आहत रहता था, आरोप है कि रंजना मायके से ससुराल भी नहीं आ रही थी और 15 जनवरी को प्रेमी के साथ कहीं चली भी गई थी। बाद में फिर से वापस मायके में ही आकर रह रही थी। आरोप है कि रंजना को बुलाने ससुराल गए संजय को ससुरालियों ने मारपीट करके उसे भगा दिया था। तभी से वह परेशान रहता था। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।