फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the local people took over the front, the rioters came under control

Prayagraj News: स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा तो नियंत्रण में आए उपद्रवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
When the local people took over the front, the rioters came under control
करछना के भड़ेवरा बाजार में बवाल कर रहे उपद्रवी तब नियंत्रण में आए जब यहां के स्थानीय ग्रामीण व बाजार के लोगों ने उनका विरोध करते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया। इनके मोर्चा संभालतेेे ही दूर खड़ी पुलिस भी सक्रिय हो गई। उपद्रवियों पर बल प्रयोग करते हुए उन्हें भगाया। इसके बाद ढाई घंटे से चल रहा बवाल बीस मिनट में शांत हो गया। हालांकि, स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के करछना के इसौटा गांव में आने की जानकारी पर सुबह से बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक हनुमानपुर मोरी पर इकट्ठा हो रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में रोके जाने पर समर्थक उग्र हो जाएंगे। दोपहर को जैसे ही उन्हें अपने नेता के रोके जाने की सूचना मिली तो वह चक्काजाम कर दिए। उस समय मौके पर भुंडा चौकी प्रभारी सिपाहियों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भीड़ राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों पर हमलावर हो गई। दुकानों पर पत्थरबाजी की गई। करछना-कोहड़ार मार्ग पर हनुमानपुर मोरी से लेकर भड़ेवरा बाजार लगभग 250 मीटर तक उपद्रवी ढाई घंटे तक अपनी मनमानी करते रहे। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे। लेकिन सभी दूर से उपद्रवियों को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान स्थानीय लोग जब आगे आए तो उपद्रवी पीछे हटने लगे। यह देखकर पुलिस ने भी बल प्रयोग करते हुए उन्हें उपद्रवियों को भगाना शुरू किया। करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। दोपहर ढाई बजे से चल रहा बवाल शाम साढ़े पांच के खत्म हो गया।

दुकानदारों के साथ मारपीट व पत्थरबाजी से स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। बीते 12 अप्रैल को इसौटा गांव में दलित युुवक की हत्या का उसे जलाने के बाद से ही क्षेत्र का माहौल खराब था, रविवार को हुई घटना के बाद मामला फिर से गरमा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed