फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the body of the BSF jawan reached his native village, slogans of Bharat Mata Ki Jai were raised

Prayagraj : बीएसएफ के जवान का शव पैतृक गांव पहुंचा तो गूंजे भारत माता की जय के नारे, सुपुर्द ए खाक किए गए

Wed, 30 Apr 2025 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

बांग्लादेश की सीमा पर शहीद हुए बीएसएफ के जवान गुलाम मोहम्मद का पार्थिव शरीर बुधवार को हंडिया तहसील के बरौत बाजार में पहुंचा तो भारत माता की जय, शहीद गुलाम मोहम्मद अमर रहें के नारे गूंजने लगे।

विज्ञापन
When the body of the BSF jawan reached his native village, slogans of Bharat Mata Ki Jai were raised
बीएसएफ के जवान को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बांग्लादेश की सीमा पर शहीद हुए बीएसएफ के जवान गुलाम मोहम्मद का पार्थिव शरीर बुधवार को हंडिया तहसील के बरौत बाजार में पहुंचा तो भारत माता की जय, शहीद गुलाम मोहम्मद अमर रहें के नारे गूंजने लगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, क्षेत्रीय विधायक हाकिम लाल बिंद समेत तमाम जनप्रतिनिधि श्रद्धांजलि और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। पूरे सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


गुलाम मोहम्मद (45) पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। बीएसएफ अधिकारियों की निगरानी में पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'शहीद गुलाम मोहम्मद अमर रहें' के नारे लगाए। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed