{"_id":"67f7af9be1b638f9fb053d9f","slug":"wheat-and-flour-prices-fell-in-the-wholesale-market-retail-inflation-remained-the-same-as-before-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Market : थोक बाजार में गिरे गेहूं, मैदा के दाम, फुटकर में महंगाई पहले जैसे ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Market : थोक बाजार में गिरे गेहूं, मैदा के दाम, फुटकर में महंगाई पहले जैसे ही
Thu, 10 Apr 2025 05:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:16 PM IST
सार
गेहूं हो या फिर मैदा, रिफाइंड तेल या अरहर की दाल, बीते दो से तीन सप्ताह में इन सभी आवश्यक खाद्य पदार्थों के थोक दाम में काफी गिरावट आई है। इस अवधि में गेहूं का दाम जहां 500 रुपये क्विंटल कम हुआ है, वहीं अरहर दाल का भी रेट गिरा है।
विज्ञापन
गेहूं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गेहूं हो या फिर मैदा, रिफाइंड तेल या अरहर की दाल, बीते दो से तीन सप्ताह में इन सभी आवश्यक खाद्य पदार्थों के थोक दाम में काफी गिरावट आई है। इस अवधि में गेहूं का दाम जहां 500 रुपये क्विंटल कम हुआ है, वहीं अरहर दाल का भी रेट गिरा है। लेकिन, फुटकर बाजार में ज्यादा मुनाफे के चक्कर में तमाम कारोबारी इन वस्तुओं का दाम कम नहीं कर रहे हैं। वहीं, सीमित व्यापारियों ने ही दाम कम किए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज के थोक बाजार में गेहूं, मैदा, आटा, चीनी, सूजी, सरसों का तेल, रिफाइंड, वनस्पति घी के दामों में गिरावट आई है। जिले के बाजार में गेहूं 3500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मैदा 3600 से घटकर 3100 रुपये हो गया है। सूजी भी 3700 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 3200 रुपये तक आ गई। थोक दुकानों पर आटे के रेट 28 रुपये किलो से शुरू हो रहे हैं। लेकिन, रिटेल में यह 34 से 40 किलो के बीच बिक रहा है।
विज्ञापन
पैकेट बंद आटा के भी दाम जस के तस हैं। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी बताते हैं कि खाद्य वस्तुओं के दाम में बीते एक माह में गिरावट हुई है। फुटकर बाजार में भी इसका असर दिखना चाहिए।
विज्ञापन
मुट्ठीगंज के थोक कारोबारी राजेश केसरवानी ने बताया कि गेहूं के दाम गिरे हैं पर मिलों ने सूजी के दाम नहीं गिरे। प्रयागराज के ही एक जाने-माने ब्रांड का सूजी का एक किलो का पैक 44 से 48 रुपये के बीच बिक रहा है। जबकि थोक में इसका रेट 30-32 रुपये किलो तक है। वहीं, फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने कहा कि थोक बाजार में दाम गिरने के बाद फुटकर में भी दाम गिरे हैं। जिन लोगों ने दाम नहीं गिराए हैं, हो सकता है कि उन्होंने पुराने रेट पर ही माल खरीदा हो।
Trending Videos
ब्रेड के दाम नहीं हो रहे कम
गेहूं के दाम बढ़ने की वजह से महाकुंभ के दौरान ही तमाम ब्रेड निर्माताओं ने ब्रेड आदि के दाम बढ़ा दिए थे। अधिकांश ब्रेड के दाम में 10 से 25 फीसदी की वृद्धि हुई। 30 रुपये में बिकने वाला ब्रेड का पैकेट 35 रुपये में कर दिया गया है। जिन निर्माताओं ने दाम गिराए है उन्होंने ब्रेड के वजन को कम कर दिया है।
ढाबे और रेस्टोरेंट के खाने में 20 फीसदी की हुई थी बढ़ोतरी
खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों ने खाने के दामों में 20 फीसदी तक वृद्धि की थी। लेकिन, अब खाद्य वस्तुओं के दाम गिरे हैं, तब भी वह ग्राहकों से पुरानी कीमत ही वसूल रहे हैं। बता दें कि थोक 15 किलो सरसों का तेल 2400 से घटकर 2300 के आसपास पहुंच गया है। इसी तरह चीनी 4600 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास हो गई है। बेकरी कारोबारी शादाब बताते हैं कि वह पैकेट ब्रांडेड मैदा का प्रयोग ब्रेड निर्माण के लिए करते हैं। क्योंकि अभी ब्रांडेड मैदा का दाम कम नहीं हुआ है, इस वजह से ब्रेड, पाव आदि के दाम में गिरावट नहीं हुई है।
थोक एवं फुटकर बाजार में अंतर (रुपये प्रति किलो)
वस्तु : थोक रेट : फुटकर रेट
गेंहू : 30 : 34-38
आटा : 32 : 36-40
सूजी : 32 : 40-44
चीनी : 44 : 48-52
सरसों का तेल : 155 : 160-165
अरहर दाल : 105 : 120-140
रिफाइंड : 138 : 150-160 (रुपये प्रतिलीटर)
मैदा : 31 : 38-40