फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   What is my fault that we were left here to die, newborn girl found in a Sarpat bush

Prayagraj : मेरा क्या कुसूर जो हमें यहां मरने केे लिए छोड़ दिया, सरपत की झाड़ी में मिली नवजात बच्ची

Wed, 28 Aug 2024 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलचपा गांव के सामने चांदोपारा संपर्क मार्ग के किनारे सरपत की झाड़ी में सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे मासूम बच्चे के रोने की आवाज वहां भेड़ चरा रहे चरवाहों ने सुनी तो भागकर मौके पर पहुंचे, जहां करीब दो घंटे पहले ही जन्मी एक मासूम बच्ची दिखी।

विज्ञापन
What is my fault that we were left here to die, newborn girl found in a Sarpat bush
फूलपुर में मिली नवजात बच्ची। - फोटो : संवाद

विस्तार

आखिर मेरा का क्या कुसूर था जो सड़क किनारे सरपत की झाड़ी में मुझे मरने के लिए छोड़ दिया गया। यह दर्द उस अनबोली बिटिया का है जो अभी दो घंटे पहले ही जन्मी है। सोमवार को सड़क किनारे एक झाड़ी में पड़ी मिली। रोने की आवाज सुन भेड़ चरा रहे लोग वहां पहुंचे तो ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पड़ोस के गांव की एक महिला ने उसे अपनी गोद में उठाया और साफ-सफाई कर दूध पिलाया।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलचपा गांव के सामने चांदोपारा संपर्क मार्ग के किनारे सरपत की झाड़ी में सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे मासूम बच्चे के रोने की आवाज वहां भेड़ चरा रहे चरवाहों ने सुनी तो भागकर मौके पर पहुंचे, जहां करीब दो घंटे पहले ही जन्मी एक मासूम बच्ची दिखी। फिर क्या था यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फूलपुर पुलिस भी मौकेे पर पहुंची।
विज्ञापन


इसी बीच वहां पड़ोस के गांव बरईतारा के रहने वाले सुनील अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और मासूम बिटिया को अपनाने की बात कही। फिलहाल पुलिस मासूम बिटिया को चाइल्ड केयर सेंटर के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि बरईतारा गांव निवासी दंपती भी चाइल्ड केयर सेंटर बच्चे के साथ गए हैं, आगे की कार्रवाई चाइल्ड केयर सेंटर के अधिकारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed