{"_id":"6e22d9b366bfd0e70c3e6b188b6dfea3","slug":"west-should-open-in-a-high-court-bench-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम में खुलनी चाहिए हाईकोर्ट की बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम में खुलनी चाहिए हाईकोर्ट की बेंच
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया ने हाईकोर्ट बेंच विभाजन के ठंडे हो रहे मुद्दे को फिर छेड़ दिया। शनिवार को इलाहाबाद आए कठेरिया ने हाईकोर्ट की पश्चिम में बेच बनने की वकालत की। कहा, पश्चिमी यूपी के जो लोग यहां आते हैं उन्हें बड़ी कठिनाई होती है। बड़ी संख्या में मुकदमे भी लंबित हैं। लोगों की दिक्कतों और मांग को देखते हुए इस पर विचार किया जा सकता है। वह समर्थन करते हैं या नहीं, के सवाल पर उन्होंने दुहराया कि वह पश्चिम के रहने वाले हैं। जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर वेंच के मुद्दे पर निर्णय लिया जा सकता है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. बीबी अग्रवाल के सृजन अस्पताल स्थित आवास पर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने फिजियोथिरेपिस्ट डॉ. राकेश चंद्रा की बाल कहानियों के संग्रह ‘कौआ माना बन गए हीरो’ का विमोचन किया। रात में चौरीचौरा एक्सप्रेस से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
कठेरिया ने कहा कि दिल्ली के चुनाव का यूपी में कोई असर नहीं पड़ेगा। केजरीवाल किन परिस्थितियों में जीतकर आए हैं, यह सभी को पता है। यूपी में ऐसे हालात नहीं है। बसपा प्रमुख पर उन्होंने ‘माया’ प्रेमी होने का आरोप लगाया तो समाजवादी पार्टी की सरकार को भी घेरा। आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। प्रदेश में अपराध बढ़ा हुआ है। जनता सपा के गुंडाराज से मुक्ति चाहती है। संवाददाताओं से बातचीत के पहले वह चित्रकूट से शहर पहुंचे और डॉ. बीबी अग्रवाल के अस्पताल सृजन पहुंचे। यहां चिकित्सकों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, डॉ. सबिता अग्रवाल, किरण पटेल, महानगर प्रवक्ता देवेंद्र मिश्र, राजेंद्र मिश्र समेत शहर के नामचीन चिकित्सक आदि मौजूद रहे।