फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   West Bengal number was written on the robbers' bike, seen going towards Dhoomanganj

सात लाख की लूट का मामला : लुटेरों की बाइक पर लिखा था पश्चिम बंगाल का नंबर, धूमनगंज की ओर जाते दिखे

Thu, 14 Sep 2023 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 02:07 PM IST
सार

Crime News : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने घटनास्थल से लेकर बैंक व अन्य कई रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से पता चला कि लुटेरों की बाइक पर पश्चिम बंगाल का नंबर लिखा था। आशंका जताई जा रही है कि लुटेरों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
West Bengal number was written on the robbers' bike, seen going towards Dhoomanganj
सात लाख रुपये लूटकर भागने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मचारी से सात लाख की लूट करने वाले बदमाशों ने अपनी बाइक पर पश्चिम बंगाल का नंबर लिखाया था। पुलिस का मानना है कि उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। यह भी पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह सुभाष चौराहे से सरदार पटेल मार्ग होते हुए भागे। वह आखिरी बार कैमरे में धूमनगंज की ओर जाते दिखे हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने घटनास्थल से लेकर बैंक व अन्य कई रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से पता चला कि लुटेरों की बाइक पर पश्चिम बंगाल का नंबर लिखा था। आशंका जताई जा रही है कि लुटेरों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का इस्तेमाल किया। वहीं, फुटेज से ही यह भी पता चला कि लुटेरे वारदात के बाद सुभाष चौराहे और फिर एसपी मार्ग, हॉटस्टफ चौराहे से बाएं मुड़कर भागे।
विज्ञापन


कैमरे के फुटेज में वह आखिरी बार धूमनगंज की ओर जाते दिखे हैं। इस पर पुलिस व एसओजी की टीम धूमनगंज, कैंट इलाके में लुटेरों की सुरागरशी में जुटी रही। फिलहाल, उनका कुछ पता नहीं चल सका है। एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में किसी से लगातार फोन पर बात करता रहा था अनिरुद्ध

सूत्रों के मुताबिक, नोट बदलने के दौरान कर्मचारी अनिरुद्ध सिंह यादव लगातार किसी से फोन पर बातें करता रहा था। सीसीटीवी फुटेज से इसका पता चला। फिलहाल, यह पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी देर तक किससे बात करता रहा। इस बारे में उसके साथ ही उसके साथी प्रह्लाद सिंह से भी पूछताछ की गई। बता दें कि अनिरुद्ध अकाउंट मैनेजर जबकि प्रह्लाद अकाउंट स्टोर क्लर्क है। पुलिस दोनों की सीडीआर भी निकलवाने में जुटी है।

‘कर्मचारी भरोसेमंद, लेकिन लापरवाही बरती’
 

इस मामले में जीवन ज्योति अस्पताल की निदेशक डॉ.वंदना बंसल ने बताया कि दोनों उनके भरोसेमंद कर्मचारी हैं और अस्पताल में सालों से काम कर रहे हैं। पहले भी वह अस्पताल का पैसा लेकर बैंक जाते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने लापरवाही बरती है। वह लेकर कार से जाया करते थे। लेकिन बुधवार को वह बाइक से गए और इस बारे में किसी को नहीं बताया। क्या वह पहली बार बाइक से गए, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन बार से वह बाइक से जा रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि बैंक से कोई उनके पीछे लग गया हो।


यह है मामला

सिविल लाइंस में जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मचारी प्रह्लाद सिंह से एक दिन पहले मैक्स मॉल के पीछे स्थित सड़क से दिनदहाड़े सात लाख रुपये लूट लिए गए। हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार दो बदमाश उससे नकदी भरा बैग छीनकर भाग निकले थे। दोनों अस्पताल का सात लाख रुपये के पुराने नोट बदलवाकर वहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed