फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather: Weather suddenly changed, temperature dropped after drizzle in the morning

Prayagraj Weather : अचानक मौसम ने बदला करवट, सुबह बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट

Fri, 04 Apr 2025 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

मौसम ने सारे पूर्वानुमानों को गलत बताते हुए शुक्रवार को बारिश कर दी। सुबह दस बजे से शुरू हुई बारिश करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद हवाओं के झोंके भी चले। बारिश के चलते किसानों को खासी फजीहत का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Weather: Weather suddenly changed, temperature dropped after drizzle in the morning
सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुक्रवार को मौसम ने सारे पूर्वानुमानों को गलत साबित कर दिया। सुबह से ही बादलों की सूर्य से आंख मिचौली जारी रही। दिन में 10 बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश की बड़ी बूंदों से लोग सुरक्षित स्थानों पर दुबकने के लिए मजबूर हो गए। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। कभी धूप तो कभी बदली का खेल दिन भर चलता रहा। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी बारिश ने लोगों ने हैरत में डाल दिया। इस समय गेहूं की मड़ाई का समय चल रहा है। बारिश के चलते गेहूं की खड़ी फसल और काटकर रखे गए बोझ भीग जाने के कारण किसानों की फजीहत बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार के बीच प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ सहित आसपास के दर्जनभर जिलों में तेज हवाओं संग हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई थी। इसके असर से इन इलाकों में तात्कालिक तौर पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया था। शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया और बारिश होने लगी। हवाएं भी तेज चलने लगीं। हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महसूस की गई। 
विज्ञापन

 

बदले मौसम से किसान परेशान

करछना भीरपुर इलाके में इन दिनों मौसम की मार झेल रहे किसान बेहद परेशान है। तीन दिनों से आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को छाए बादलों से हुई बूंदाबादी से किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हुआ है। हल्की बूंदाबांदी के चलते तैयार गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई अचानक बाधित हो गई है। जिससे किसान चिंतित व मायूस है। 

मेजा में हल्की बारिश से किसानों के चेहरों की उड़ी खुशी

मेजा इलाके में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से किसान डर गए। इस समय गेहूं के साथ सरसों की फसल की कटाई तेजी से चल रही है। उस पर हल्की बारिश शुरू हुई तो किसानों ने कटी फसल को बचाने के जुगुत में लग गए। लेकिन, उनके चेहरे का रंग बदल गया। मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला-बदला नजर आ रहा था। लेकिन, सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश में किसान खेतों में कटी फसल को इकट्ठा करने में जुट गए।

बता दें कि इस समय गेहूं और सरसो की फसल की कटाई तेजी से चल रही है। अमिलिया कला के किसान श्याम जी ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते बन रहा था। किसानों को आशंका थी कि कहीं ओला न पड़ जाए। लेकिन संयोग अच्छा था कि हल्की बूंदाबंदी के बाद मौसम साफ हो गया। वहीं, निबैया पहाड़पुर के किशोरी लाल पटेल ने बताया कि हल्की बारिश से गेहूं की मड़ाई नहीं हो सकी। किसानों की परेशानी बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed