फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   WEATHER UPDATE: Due to drizzle, cold may increase, fog is also likely

WEATHER UPDATE : बूंदाबांदी के चलते बढ़ सकती है ठंड, कोहरे के भी आसार

Sat, 20 Nov 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
WEATHER UPDATE: Due to drizzle, cold may increase, fog is also likely
Prayagraj News : शनिवार को सर्द मौसम में धुंध के कारण लोगों को दिक्कत हुई। - फोटो : प्रयागराज

लौटते मानसून ने देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश करने और भूमध्य सागर में पछुआ हवाओं का दबाव बढ़ने से प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में मौसम ने भी अचानक करवट बदली है। शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर और शाम को बूंदाबांदी भी की। बादलों के रहने से मौसम में गर्भी भी महसूस की गई। रात का तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर शनिवार को 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा कमी नहीं हुई है। दिन का तापमान मात्र 0.2 डिग्री सेल्सियस ही लुढ़का है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हल्की ठंडी हवाएं भी चलती रही। इससे लोगों को दिन में और दिनों के मुकाबले हल्की ठंड महसूस हुई। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बादल दिन भर सूर्य देवता के साथ लुकाछिपी करते रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। दिन का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, रात के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि मौसम अभी दो से तीन दिनों तक ऐसे ही रहेगा। संभावना है कि भूमध्य सागर की ओर से आने वाली पछुआ हवाओं का दबाव और बढ़े जिससे ठंड और कड़क होगी। सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed