{"_id":"6019a9778ebc3e341b366979","slug":"weather-talk-increasing-rainfall-will-cause-rain-city-desk-news-ald298249993","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की तल्खी: बढ़ती तपिश कराएगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की तल्खी: बढ़ती तपिश कराएगी बारिश
विज्ञापन
Weather talk: increasing rainfall will cause rain
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सूरज की बढ़ती तपिश से साफ संकेत हैं कि अगले 72 घंटों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। तापमान का हर दिन बढ़ता स्तर भले ही दिन में ठंड से राहत दिला रहा है, लेकिन रात का पारा चढ़ने के बाद भी गलन बनी है। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक बुधवार को सुबह कोहरा घना रहेगा। दिन में धूप खिलेगी पर बर्फीली हवाओं के कहर से ठंड का प्रकोप बना रहेगा। अभी चार और पांच फरवरी को बदरी और बारिश के आसार हैं। तापमान का बढ़ना बारिश का पूर्वाभ्यास है।
मंगलवार को तापमान में मामूली अंतर के साथ वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 26 डिग्री से 27.8 डिग्री सेल्यिसस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी छलांग लगाने को आतुर है। रात का तापमान 5.7 डिग्री से 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नीचे और ऊपर के तापमान में करीब दो डिग्री का उछाल भी गलन से राहत नहीं दिला पाया। आर्द्रता अधिकतम 81 और न्यूनतम 49 प्रतिशत रही।
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक वसंत पंचमी तक मौसमी उठापटक जारी रहेगी। दिन में धूप खिलेगी पर रात में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर बना रहेगा। रात में कोहरा घना होगा। अगले दो दिनों में बादल धमाचौकड़ी मचाएंगे। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हो सकती है। ऐसे में ठंड का एक झोंका अभी और आएगा।