{"_id":"63ac7938a3dfb25a5b480488","slug":"weather-report-due-to-fog-in-one-or-two-days-there-is-a-possibility-of-severe-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report : एक-दो दिनों में कोहरे की वजह से कड़ाके की ठंड के आसार, दिन और रात के तापमान में अंतर होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report : एक-दो दिनों में कोहरे की वजह से कड़ाके की ठंड के आसार, दिन और रात के तापमान में अंतर होगा कम
Wed, 28 Dec 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:43 PM IST
सार
पछुआ एवं बर्फीली हवाओं ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को तापमान 22 डिग्री के करीब पहुंच गया। रात का तापमान भी आठ डिग्री से नीचे रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिनों बाद कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रना होगा।
विज्ञापन
कोहरे का असर।
- फोटो : social media
विस्तार
पछुआ एवं बर्फीली हवाओं ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को तापमान 22 डिग्री के करीब पहुंच गया। रात का तापमान भी आठ डिग्री से नीचे रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिनों बाद कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रना होगा।
विज्ञापन
पछुआ हवाओं की वजह से मंगलवार को भी दिन में तापमान 22 डिग्री के करीब पहुंच गया था। यह क्रम बुधवार को भी जारी रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.शैलेंद्र राय का कहना है कि एक-दो दिनों बाद घने कोहरे के आसार हैं। धूप नहीं निकलने की वजह से दिन के तापमान में और कमी होगी। ऐसे में रात एवं दिन के तापमान में अंतर कम हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 22.6
न्यूनतम तापमान 7.9
सूर्योदय 6.47
सूर्यास्त 17.22
पूर्वानुमान - बृहस्पतिवार को तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह कोहरा लेकिन दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।