फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather Prayagraj: Cold winds increased the problem, minimum temperature dropped to 4.6

Weather Prayagraj : सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, @4.6 लुढ़का न्यूनतम तापमान

Thu, 02 Jan 2025 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

सर्द हवाएं पिछले पांच दिनों लोगों का कड़ा इम्तिहान ले रही है। पूरे दिन हाड़ कपा देने वाली ठंड ने लोगों के रातों की नींद उड़ा रखी है। इसी के चलते न्यूनतम तापमान में बृहस्पतिवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Weather Prayagraj: Cold winds increased the problem, minimum temperature dropped to 4.6
शहर में अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सर्द हवाएं पिछले पांच दिनों लोगों का कड़ा इम्तिहान ले रही है। पूरे दिन हाड़ कपा देने वाली ठंड ने लोगों के रातों की नींद उड़ा रखी है। इसी के चलते न्यूनतम तापमान में बृहस्पतिवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लढ़क गया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने इस प्रकार की सर्दी आगे भी जारी रहने की संभावना जताई है। जिसमें शुक्रवार को कोहरा पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा अगले तीन से चार दिनों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान साफ था, जिसके चलते धूप निकलने की उम्मीद लोगों को नजर आ रही थी। मगर सुबह साढ़े आठ बजे के करीब धुंध व कोहरे ने सूर्य की ऊष्मा को कमजोर कर दिया। जिसके चलते छठे दिन भी लोगों को सूर्य के दर्शन नाम मात्र के हुए। सर्द हवाएं पूरे दिन सर्दी बढ़ाने का काम कर रही थी। वहीं शाम होते तक ठंड का सितम और भी अधिक गहरा गया। जिसके चलते सड़कों पर शाम छह बजे के बाद सन्नाटा पसरने लगा।

विज्ञापन


इन सबके बीच मौसम विभाग ने भी अगले पांच से छह दिनों तक इसी प्रकार के मौमस की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम के जानकारों अगले दो से तीन दिनों के अंदर बारिश होने का अनुमान भी लगाया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed