{"_id":"6fd705201d59945fda011abfce8558fb","slug":"weather-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई शीत लहर, बुजुर्ग कल्पवासी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुई शीत लहर, बुजुर्ग कल्पवासी समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयी क्षेत्र से लगातार जारी एयर ड्रैनेज ने ठंडक को और अधिक खतरनाक बना दिया है। ठंड ने मंगलवार को अज्ञात बुजुर्ग कल्पवासी समेत तीन की जान ले ली। ठंड से मरने वालों में मेजा निवासी श्यामलाल, मांडा बेदौली निवासी रामचंद्र मिश्र व एक अज्ञात बुजुर्ग कल्पवासी शामिल है। ठंडक का सबसे अधिक असर माघ मेला कल्पवासियाें और स्नानार्थियों पर पड़ा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ठंड की गिरफ्त में आए 2197 कल्पवासी, स्नानार्थी अस्पताल पहुंच गए जिसमें से 12 कल्पवासियों की गंभीर हालत को देखते हुए दस को मेला अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा जबकि दो कल्पवासियों को एसआरएन रेफर कर दिा गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के कम अंतर ने ठंडक को जानलेवा बना दिया है। रही सही कसर सौ आर्द्रता ने पूरी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मकर संक्रांति पर भी मौसम का यही मिजाज देखने कोे मिलेगा।
जानलेवा ठंड के चलते मेला क्षेत्र में कम स्नानार्थियों की संख्या देख तीर्थ पुरोहित की चिंताएं भी बढ़ गई है। तीर्थ पुरोहितों को उम्मीद थी कि मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज बदला रहेगा और पर्व पर मौसम खुशगवार होने पर भारी तादात में स्नानार्थी आएंगे। लेकिन मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व बेहद कम स्नानार्थियों को देखकर तीर्थ पुरोहित मायूस है। तीर्थ पुरोहितगण अजय उपाध्याय, बब्बू मिश्रा, सुदामा तिवारी, अजय तिवारी, मनोज मिश्रा का कहना है कि मौसम के बिगड़े मिजाज से सारा खेल बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
एक तो वैसे ही माघ मेला इस बार कम अवधि है ऊपर से मौसम के बदले मिजाज ने सब कुछ चौपट कर दिया है। दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज को सुधारने को लेकर कुछ तीर्थ पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान भी किए हैं। कल्पवासियों की संख्या कम होने से भी तीर्थ पुरोहितों को करारा झटका है। कई तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कल्पवासियों के मद्देनजर टेंट पांडाल बुक कराए। लेकिन अब जबकि बेहद कम कल्पवासी आए हैं तो ऐसे में खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
ठंड के मद्देनजर सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह की अगुवाई में विभागीय डॉक्टरों की टीम ने पांच सौ सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किया। सीएमओ ने बताया कि सभी डॉक्टरों ने मिलकर कंबल खरीदा और सफाईकर्मियों को वितरित किया ताकि कर्मचारियों को ठंड से बचाया जा सके। कंबल वितरित करने वाले डॉक्टरों में डॉ. विमलेंदु शेखर, डॉ. राजमणि, डॉ. शक्ति बसु समेत कई डॉक्टर शामिल थे।