फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   weather

सितमगर बादलों के साथ नमी बनी दुश्मन

Sat, 03 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
weather
पूरब से आ रही नम हवाओं का असर  शहर के मौसम पर शनिवार को भी रहा। शहरियों को तीसरे दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। उन्हें लगातार नमी से सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम आर्र्दता शनिवार को अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक न्यूनतम आर्द्रता 99 फीसदी (अधिकतम 100 फीसदी) रिकार्ड की गई, जबकि शुक्रवार को यह 87 फीसदी रिकार्ड की गई थी। शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम आर्र्दता में मात्र एक फीसदी का अंतर रह गया। आर्द्रता बढ़ने से शहरियों का बाहर ही नहीं घरों में रहना मुश्किल हो गया है। घरों में सीलन सी बनी हुई है। जानकार ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे मौसम में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, जुकाम, बुखार के साथ फंगल इंफेक्शन बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


सुबह लोग अनुमान लगा रहे थे कि शनिवार को उन्हें सूरज देव के दर्शन हो जाएंगे लेकिन पूरा दिन उनका इंतजार में बीता। बादल दिन भर छाए रहे। बीच में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। हालांकि दिन और रात दोनों के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले तीन डिग्री से. बढ़कर 18.5 डिग्री से. पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री से. बढ़कर 14.8 डिग्री से. पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा कहते हैं कि अभी पूरब की हवाओं का असर बना हुआ है। यह दो से तीन दिनों तक ऐसे ही रहेगा। बादलों के छाए रहने से बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed