फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather: Dense fog and cold winds prevail during the Magh Mela.

Prayagraj Weather : माघ मेले में घना रहा कोहरा, सर्द हवाओं का पहरा

Mon, 02 Feb 2026 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 12:58 PM IST
सार

Prayagraj Weather News : पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटे में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
Weather: Dense fog and cold winds prevail during the Magh Mela.
माघ मेले में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटे में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को शहरी इलाके में आसमान साफ रहा, लेकिन माघ मेला और अरैल क्षेत्र में घना कोहरा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान मामूली अंतर के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं ठिठुरन का कारण बनीं। मेला क्षेत्र में सुबह सवा छह बजे के बाद कोहरा और घना होने से दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई। 10 बजे के बाद से धीरे-धीरे कोहरा छंटने के बाद खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। मौसम विज्ञानी इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक एक और विक्षोभ सक्रिय है। इससे बादलों की आवाजाही हो सकती है। कहीं-कहीं बूंदे भी पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed