फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water reaches Ganga-Yamuna, latte Hanuman temple

गंगा-यमुना में उफान, लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंचा पानी

Sun, 18 Aug 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Water reaches Ganga-Yamuna, latte Hanuman temple
Water reaches Ganga-Yamuna, latte Hanuman temple - फोटो : CITY DESK
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000
गंगा-यमुना में उफान, हनुमान मंदिर तक आया पानी
माताटीला-लाचूरा बांधों से 12.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कछार में बाढ़ से मचा हड़कंप
गंगा 79 और यमुना 80 मीटर तक पहुंचीं, आज हनुमान मंदिर में प्रवेश कर सकती हैं गंगा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मध्यप्रदेश में केन, बेतवा में भारी उफान के बाद शनिवार को गंगा-यमुना बाढ़ के मुहाने पर पहुंच गईं। एमपी में माताटीला और लाचूरा बांधों से 12.44 लाख क्यूसेक प्रति सेकेंड से अधिक पानी छोड़ा गया है, जो कि यमुना में जा रहा है। इसी तरह हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराज से करीब तीन लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़े जाने से रात को प्रयागराज के कछारी इलाके जलमग्न हो गए। संगम तट पर हड़कंप मच गया। महावीर मार्ग अक्षयवट मार्ग से होकर गंगा बड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंच गईं। सुबह तक गंगा हनुमान मंदिर में प्रवेश कर सकती है। इधर, देर रात तक चौकियां हटाने और सुरक्षित स्थानों पर जगह बनाने की मशक्कत की जाती रही।
शनिवार की रात 12 बजे सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 80.06 मीटर रिकार्ड किया गया। इसी तरह रात 10 बजे तक फाफामऊ में गंगा 79.85 मीटर, छतनाग में 79.21 मीटर के जलस्तर पर पहुंच गई थीं। यहां गंगा-यमुना, दोनों में 10-11 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने दावा किया है कि इसी रफ्तार से जल स्तर बढ़ता रहा तो रविवार की सुबह तक गंगा बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर जाएंगी।
विज्ञापन

जलस्तर में तेज वृद्धि के चलते देर शाम अक्षयवट मार्ग के अलावा महावीर मार्ग पर पानी भर गया है। वहीं, कछारी बस्तियों में पानी घुसने से रात को अफरातफरी मच गई। खासतौर से बेनी बांध के निकट नालों पर बसे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। रात को ही सैकड़ों परिवारों को गृहस्थी समेटने के लिए मजबूर होना पड़ा। श्मशान घाट पर भी पानी पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed