फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water reaches Dehri... trouble mounts.

Prayagraj News: डेहरी तक पानी... बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Water reaches Dehri... trouble mounts.
बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद चक निरातुल क्षेत्र में हुआ जलजमाव। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने मानसून का एहसास तो कराया लेकिन नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। पहली ही बारिश में आधे शहर में जलभराव हो गया। कई मोहल्लों में लोगों के घरों की डेहरी तक पानी पहुंच गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। जीटी रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर बारिश का पानी जमा रहा।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे की बारिश में ही आधा शहर लबालब हो गया। नाले ओवरफ्लो हो गए। बारिश रुकने के एक घंटे बाद नाले का पानी निकल तो गया मगर सड़क व गलियों में सिल्ट छोड़ गया। कीचड़ व दुर्गंध से लोग रातभर परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर पश्चिमी के बमरौली, मुंडेरा, सुलेम सराय, राजरूपपुर, सूबेदारगंज, धूमनगंज समेत कई मोहल्लों में नाले का पानी गलियों और घरों में भर गया। इस वजह से हजारों घर प्रभावित हुए। आनंदपुरम मोहल्ले की जाफरी कॉलोनी के करीब एक दर्जन घरों में नाले का पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जॉर्जटाउन, बेनीगंज, राजापुर, ट्रांसपोर्ट नगर, अतरसुइया, दारागंज व मम्फोर्डगंज में इंटरलॉकिंग व सड़क निर्माण हो रहा है। यहां पर बारिश की वजह से कीचड़ फैल गया।
वहीं, कानपुर जीटी रोड चौफटका पुल के नीचे, सप्लाई डिपो सहित कई अन्य स्थानों पर जगह-जगह बारिश का पानी जमा रहा। इसके अलावा मेडिकल चौराहा, सीएमपी मार्ग, बैरहना व मधवापुर सब्जी मंडी की स्थिति बेहद खराब रही। जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी रही और घंटों तक जाम लगा रहा।
बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया। नालियां जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हुई। सड़क पर कीचड़ फैल गया। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। - जावेद, 60 फीट रोड

बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने और कीचड़ होने से फिसलन बढ़ गई है। इससे चोट लगने का खतरा है। नगर निगम को सड़कों और नालियों की सफाई करानी चाहिए। - आसिफ, सोलह मार्केट करेली
नालियां जाम होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया। पूरे इलाके में कीचड़ फैलने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं परेशानी हुई। सड़क से निकलना दूभर हो गया है। - सहाबुद्दीन, कटहरा

52 पंपों से निकाला जाएगा पानी
शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने 52 बड़े व छोटे पंपों से पानी निकाला जाएगा। इससे बारिश के पानी को जल्द से जल्द निकाला जा सकेगा और लोगों को गंदे पानी के बीच से आवागमन नहीं करना होगा।

जोन नगर निगम स्टोर 38 हॉर्सपावर के पंप छोटे पंप (चार व आठ हॉर्सपावर)
1- रसूलपुर चार आठ
2- लीडर रोड शून्य तीन
3- इंडियन प्रेस दो सात
4- अल्लापुर छह पांच
5- नैनी पांच आठ
6- झूंसी शून्य दो
7- लीडर रोड वर्क शॉप दो शून्य

शहर में बारिश के बाद होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अलग-अलग जोन में पंप लगाए गए हैं। इससे पानी निकालकर राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सिल्ट हटाने के लिए टीम की तैनाती भी की गई है। - शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed